Chandwa : टोरी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में ऑपरेशन नंबर प्लेट के तहत बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान एक हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर-JH 19C-6311, चेसिस नं-MBLJAR032K9B03793, इंजन नं JA05EGK9B04056 को लावारिश हालत में पाया गया. जिसका हैंडिल लॉक भी नहीं था. रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा उसे पोस्ट पर लाकर सुरक्षित रखा गया. गाड़ी नंबर के आधार पर जांच पड़ताल कर उसके मलिक उपेन्द्र मेहता पिता- सुरेश मेहता ग्राम-हुंडरू थाना- लातेहार को सूचना दी गई. साथ ही इसकी सूचना लातेहार थाना को भी दी गई. गाड़ी मिलने की सूचना पाते ही उपेन्द्र मेहता के पिता सुरेश मेहता के साथ परिजन रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट टोरी पर पहुंचे. वहां अधिकारी को बताया कि सोमवार को उक्त गाड़ी की चोरी उनके घर से कर ली गई थी. इसको लेकर उन्होंने लातेहार थाना में आवेदन भी दिया है. लातेहार थाना से इसकी पुष्टि की गई. लातेहार थाना के एएसआई नागेश्वर महतो ने कहा कि गाड़ी लेकर थाना आना होगा, इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने ऑनर को बाइक सौंप दी. इसे भी पढ़ें : पटनाः">https://lagatar.in/patna-fodder-scam-case-lalu-appears-in-cbi-special-court/">पटनाः
चारा घोटाला मामला, सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में लालू हुए पेश [wpse_comments_template]
चारा घोटाला मामला, सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में लालू हुए पेश [wpse_comments_template]
Leave a Comment