Search

 
 
 

कीमोथेरेपी सेंटर का फायदा सभी लोगों को होगा : अन्नपूर्णा देवी

 
Koderma: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को कीमोथेरेपी सेंटर का शिलान्यास किया. बता दें कि इसका निर्माण होली फैमिली हॉस्पिटल, आवर हैप्पी फैमिली ट्रस्ट और झांझरी परिवार के संयुक्त प्रयास और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के विशेष सहयोग से किया गया है. इस कार्यक्रम में अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कैंसर का नाम सुनते ही लोगों को चिंता होने लगती है. इससे लोग मुक्त होंगे. आवर हैप्पी फैमिली ट्रस्ट के द्वारा कैंसर से मुकाबला करने को लेकर जो मुहिम चलाई जा रही है उसका फायदा लोगों को होगा. ट्रस्ट का यह कदम काबिले तारीफ है. कोडरमा में कीमोथेरेपी सेंटर की आवश्यकता थी. सेंटर बनने से कोडरमा के साथ-साथ गिरिडीह, हजारीबाग और चतरा समेत अन्य जिलों के लोगों को लाभ होगा. इसके अलावा पड़ोसी राज्य बिहार के नवादा और गया के भी लोगों को इस सेंटर का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि जो लोग मन से नहीं हारते उनको बीमारी कभी नहीं हरा सकती है. इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemant-said-government-and-rajya-sabha-elections-are-both-separate-avinash-said-there-is-no-displeasure-among-congress-mlas/">हेमंत

ने कहा-  सरकार और राज्यसभा चुनाव दोनों अलग-अलग, अविनाश ने कहा- कांग्रेस विधायकों में नहीं है कोई नाराजगी     
उन्होंने कहा कि जिले के व्यवसायियों और समाजसेवियों के साथ मिलकर कीमोथेरेपी सेंटर के बाद कैंसर के इलाज के लिए जिले में बेहतर हॉस्पिटल की स्थापना के लिए पहल किया जाएगा. आवर हैप्पी फैमिली ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अरुण मिश्रा ने कहा कि आवर हैप्पी फैमिली ट्रस्ट के माध्यम से अब तक कोडरमा जिले के 76 में से 71 कैंसर पीड़ित लोगों को बेहतर मार्गदर्शन और सहयोग के माध्यम से मौत के मुंह में जाने से बचाया गया है. यह आंकड़ा देश भर में सबसे अधिक है. वर्तमान में भारत में 100 में से 28 लोगों की ही जान बच पाती है. मौके पर आवर हैप्पी फैमिली के सचिव ज्ञानरंजन, विवेक शहल, राजेश कुमार, अंजना जैन, प्रदीप केडिया, डॉ. नरेश कुमार पंडित, नेमी देवी झांझरी, मधुसूदन दारूका, प्रेमा झांझरी, नरेंद्र झांझरी, कमल सेठी, मनीष सेठी, सिद्धार्थ झांझरी, डॉ. चेलना, निधि झांझरी, महेश दारूका, वीरेंद्र मेहता, राजकुमार यादव, कैलाश चौधरी, नवीन जैन, संदीप जैन और ललित छाबड़ा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  जेएमएम-कांग्रेस">https://lagatar.in/conflict-in-jmm-congress-has-stopped-top-congress-leaders-including-avinash-pandey-met-chief-minister-hemant/">जेएमएम-कांग्रेस

में अंर्तकलह पर विराम !, मुख्यमंत्री हेमंत से मिले अविनाश पांडे समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही