Search

 
 
 

चेन्नई ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को हराया, गायकवाड़ और मोइन अली चमके

 
Sports Desk : 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 12 रन से हरा दिया. चेन्नई ने 20 ओवर में 217 रनों का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया. जिसमें ऋतुराज गायकवाड ने 31 बॉल पर 57 रन की पारी खेली. जबकि ड्वेन कॉन्वे ने 47 रन का योगदान दिया. शिवम दुबे और अंबती रायडु ने 27-27 रन बनाए. वहीं आखिरी ओवर में उतर महेंद्र सिंह धोनी ने भी दो शानदार छक्के जड़े. लखनऊ सुपर जाइंट्स को जीत के लिए 218 रनों का लक्ष्य मिला. जवाबी पारी खेलने उतरी लखनऊ की टीम ने शानदार शुरुआत की. काईल मेयर्स के धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर 4 ओवर में ही 56 रन बना लिए. मगर उसके बाद विकेटों के पतझड़ शुरू हुई. लखनऊ ने चेन्नई को कड़ी टक्कर दी निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन बनाए. चेन्नई यह मुकाबला 12 रनों से जीत गया.

मोइन अली ने लिए 4 विकेट

मार्कस स्टोइनिस 21 रन को मोइन अली ने बोल्ड कर दिया. यह मोइन का चौथा विकेट है. उन्होंने काइन मेयर (53 रन), केएल राहुल (20 रन) और क्रुणाल पंड्या (9 रन) को आउट किया. मिचेल सैंटनर ने दीपक हुड्‌डा (2 रन) को आउट किया.

चेन्नई ने 24वीं बार 200+ का स्कोर बनाया

लखनऊ ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, मगर कप्तान के इस फैसले को चेन्नई के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम ने सबसे ज्यादा 24वीं बार 200+ को स्कोर बनाया है.

ऐसे गिरे चेन्नई के विकेट

  • पहला:  ऋतुराज गायकवाड को पारी के दसवें ओवर की पहली बॉल पर रवि बिश्नोई ने वुड के हाथों कैच कराया.
  • दूसरा :  11वें ओवर की दूसरी बॉल पर क्रुणाल पंड्या ने मार्क वुड की बॉल पर ड्वेन कॉन्वे का कमाल कैच पकड़ा.
  • तीसरा :  रवि बिश्नाई ने 14वें ओवर की 5वीं बॉल पर शिवम दुबे को मार्क वुड के हाथों कैच कराया.
  • चौथा : 16वा ओवर फेंकने आए रवि बिश्नोई ने दूसरी बॉल पर मोइन अली को पुरन के हाथों स्टंपिंग कराया.
  • पांचवां : 17वें ओवर की आखिरी बॉल पर आवेश खान ने बेन स्टोक्स को यश ठाकुर के हाथों कैच कराया
  • छठा : रवींद्र जडेजा को मार्क वुड ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर रवि बिश्नाई के हाथों कैच कराया.
  • सातवां : 20वें ओवर की चौथी बॉल पर मार्क वुड ने महेंद्र सिंह धोनी को रवि बिश्नाई के हाथों कैच कराया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ipl-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> इसे भी पढ़ें : दुखद">https://lagatar.in/tragic-painful-death-of-4-examinees-coming-after-final-inter-exam-one-referred-to-rims/">दुखद

: इंटर की अंतिम परीक्षा देकर आ रहे 4 परीक्षार्थियों की दर्दनाक मौत, एक रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही