Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चेशायर होम रोड खाता नं-37 : काम रोकने गए SI को आया था फोन, प्रभावशाली शख्स ने पूछा - किस बैच के दरोगा हो!

Ranchi : रांची में जमीन कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि विवादित भूखंड पर धारा-144 लगा होने बाद भी बाउंड्री कराने से पीछे नहीं हट रहे. अगर पुलिस काम रुकवाने के लिए पहुंचती है, तो जमीन के खेल में शामिल रसूखदार अपने पावर का इस्तेमाल कर जमीन पर कब्जा करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ रांची के चेशायर होम रोड की लगभग 1 एकड़ भूमि की खरीद-बिक्री और कब्जे खेल में. जिस जमीन के पेपर तीन लोगों के नाम पर हैं, जब उसकी बाउंड्री प्रेम प्रकाश और पुनीत भार्गव के लोगों द्वारा करायी जा रही थी, तब खुद को खतियानी मालिक बताने वाले उमेश गोप ने आपत्ति दर्ज करायी थी. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-cpi-maoist-commander-indal-ganjhu-surrendered-with-a-reward-of-15-lakhs/">BREAKING

: 15 लाख के इनामी भाकपा माओवादी कमांडर इंदल गंझू ने किया सरेंडर.

पुलिस काम रुकवाने पहुंची, तो कहा गया गोप झूठा है

खुद को भूखंड का मालिक बतानेवाले गोप ने एसडीओ कोर्ट से लेकर रांची के सदर थाना तक लिखित शिकायत की थी कि उनकी जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा किया जा रहा है. एसडीओ कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस काम रुकवाने पहुंची, तो एक प्रभावशाली व्यक्ति ने फोन कर पहले कहा कि उमेश गोप झूठा है. आप किसके आदेश से काम रुकवाने आए हैं. इसपर सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने फोन करने वाले शख्स को बताया कि वे थाना प्रभारी के कहने पर काम रुकवाने आए हैं. जब केस के अनुसंधानकर्ता (आईओ) अजय कुमार काम रुकवाने लगे, तो उनसे पूछा गया कि आप किस बैच के दारोगा हैं.

खाता नं 37 का दस्तावेज तीन लोगों के पास

बता दें कि बड़गाईं अंचल के चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री का मामला इन दिनों काफी चर्चा में है. इस भूखंड पर सबसे पहले पावर ब्रोकर के रूप में चर्चित प्रेम प्रकाश के करीबी पुनीत भार्गव ने करोड़ों रुपये इन्वेस्ट किया था. बाद में यह भूमि शहर के बड़े रियल एस्टेट कारोबारी को बेच दी गई. रांची के चेशायर होम रोड स्थित जिस 60 कट्ठा भूखंड की डील पुनीत भार्गव ने की है, उसका खाता संख्या 37 और प्लॉट नंबर 28 है. इस जमीन का पेपर तीन लोगों के पास है. पहले दावेदार हैं उमेश गोप, जो खुद को असली रैयत (मालिक) बता रहे हैं.

ईडी कर रही जांच,7 गिरफ्तार, आईएएस छवि से हो रही पूछताछ

लैंड स्कैम की जांच ईडी कर रही है. अब तक की कार्रवाई में ईडी ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, बड़गाईं अंचल कार्यालय के सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं. इसके साथ ही रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत कई अधिकारियों से भी ईडी पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें -नगर">https://lagatar.in/municipal-elections-high-court-will-hear-the-petition-of-councilors-on-may-8/">नगर

निगम चुनाव: हाईकोर्ट 8 मई को करेगा पार्षदों की याचिका पर सुनवाई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही