Search

 
 
 

चेशायर होम रोड लैंड स्कैम: भरत प्रसाद और राजेश राय भेजे गये जेल, रिमांड पर बहस कल

 
Ranchi : रांची के चेशायर होम रोड की लगभग एक एकड़ भूमि की बिक्री में अहम रोल निभाने वाले भरत प्रसाद और राजेश राय को मंगलवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान एजेंसी के अधिवक्ता ने दोनों अभियुक्तों को पांच दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत कोर्ट से मांगी. लेकिन कोर्ट ने फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इनकी रिमांड पर कोर्ट में बुधवार को बहस होगी. उम्मीद की जा रही है कि रिमांड में लेने के बाद ईडी की आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे होंगे और चेशायर होम रोड की भूमि की खरीद-बिक्री में शामिल कई चेहरों से पर्दा उठेगा. लैंड स्कैम की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी ईडी ने सोमवार को भारत प्रसाद और राजेश राय को गिरफ्तार किया था. चेशायर होम रोड की भूमि की खरीद-बिक्री में यह पहली गिरफ्तारी है. इसे भी पढ़ें - अनिल">https://lagatar.in/ed-interrogates-tina-ambani-after-anil-ambani-summons-was-issued-in-fema-case/">अनिल

अंबानी के बाद टीना अंबानी से ED ने की पूछताछ, फेमा मामले में जारी हुआ था समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही