Search

 
 
 

शतरंज : सीएम के बेटे विश्वजीत एच सोरेन झारखंड टीम में चयनित

 
  • राज्य स्तरीय खेलो झारखंडः राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए चेस समेत आठ खेलों का ओपन ट्रायल संपन्न
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुत्र विश्वजीत एच सोरेन ने चेस (शतरंज) राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए झारखंड टीम में अपना स्थान पक्का किया है. विश्वजीत सोरेन तमिलनाडु में नवंबर के तीसरे सप्ताह में होने वाले 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल (एसजीएफआई) 2023-24 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. चेस खेल में 20 खिलाड़ियों ने राज्य टीम में अपना स्थान पक्का किया. चेस खेल ट्रायल दीपक कुमार (इंटरनेशनल आर्बिटर) की देखरेख में आयोजित हुआ. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए चेस के अलावा टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो, कराटे, योगासन और मलखंभ खेल का ओपन ट्रायल मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के विभिन्न स्टेडियम में संपन्न हुआ. राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सारंग ने बताया कि राष्ट्रीय स्कूली खेल में भागीदारी के पूर्व झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा 21 दिन का कैंप लगाया जाएगा.

ट्रायल का अंतिम दिन आज

ट्रायल के अंतिम दिन गुरुवार को बास्केटबॉल, साइक्लिंग मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में, हॉकी बरियातू बालिका स्कूल में और संत जॉन स्कूल में फुटबॉल का ट्रायल के लिए पंजीयन सुबह 6 बजे से 10 अभी तक आयोजन स्थल पर होगा. इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deepak-from-ranchi-made-a-record-in-the-state-level-archery-competition/">जमशेदपुर

: राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रांची के दीपक ने बनाया रिकार्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही