Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चेतन शर्मा फिर बने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर, BCCI ने नयी सेलेक्शन कमेटी का किया ऐलान

LagatarDesk : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की नयी सेलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया है. 5 सदस्यों वाली मेंस सीनियर सेलेक्शन कमेटी में पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को फिर से जगह मिली है. चेतन शर्मा को टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर बनाया गया है. हालांकि इस कमेटी में बाकी के 4 सदस्य बिल्कुल नये हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत को दो बार हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी को हटा दिया था. उस कमेटी के अध्यक्ष भी चेतन शर्मा ही थे. अब फिर से बोर्ड ने चेतन शर्मा को ही चीफ सेलेक्टर बनाया है. (पढ़ें, सेवा">https://lagatar.in/government-should-implement-service-guarantee-law-effectively-dr-ahmed/">सेवा

का गारंटी कानून प्रभावी ढंग से लागू करे सरकार : डॉ अहमद)

टीम इंडिया की 5 सदस्यीय नयी सेलेक्शन कमेटी

1. चेतन शर्मा (चेयरमैन) 2. शिव सुंदर दास 3. सुब्रतो बनर्जी 4. सलिल अंकोला 5. श्रीधरन शरथ इसे">https://lagatar.in/cricket-t-20-series-decider-in-rajkot-today-india-sri-lanka-tied-1-1/">इसे

भी पढ़ें : क्रिकेट : आज राजकोट में टी-20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला, भारत-श्रीलंका 1-1 से बराबरी पर

600 आवेदन, 11 शॉर्टलिस्ट और फिर 5 लोगों का चयन

गौरलतब है कि BCCI ने 18 नवंबर को सेलेक्शन कमेटी को नियुक्त करने ऐलान किया था. ऐलान के 50 दिन बाद आखिरकार BCCI ने नई कमेटी को नियुक्त कर लिया. BCCI ने बताया कि सुलक्षणा नायक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी द्वारा नयी ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी का चयन किया गया है. इसके लिए करीब 600 एप्लीकेशन सामने आये थे. जिसके बाद 11 का सेलेक्शन किया गया. इसके बाद सभी का पर्सनल इंटरव्यू लिया गया और अंत में एडवाइजरी कमेटी ने सीनियर सेलेक्शन कमेटी के लिए पांच लोगों को चुना. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-youth-wing-arranging-bonfire-at-square-intersections/">हजारीबाग

: यूथ विंग चौक-चौराहों पर कर रहा अलाव की व्यवस्था
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही