Chhapra : छपरा से मानवता को शर्मसार करने वाले मामला सामने आया है. जहां एक हैवान पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. मामला सारण जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव का है. हैवान पिता सालों तक अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया. दरअसल बेटी किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी, लेकिन दो साल तक सबकुछ बर्दाश्त करने के बाद आखिरकार उसके सब्र का बांध टूट गया. बेटी ने किसी तरह से हिम्मत जुटाई और मुफस्सिल थाना में जाकर अपने पिता के खिलाफ थाने में जाकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाया. साथ ही बेटी ने पुलिसकर्मियों को अपनी आप बीती सुनाई, जिसे सुनकर महिला पुलिसकर्मियों के रोंगटे खड़े हो गये. मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किर लिया. पीड़िता के बयान पर उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
छपरा : हैवान पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी पिता गिरफ्तार
Last Updated: Oct 25, 2024 12:00 AM (IST)