Search

 
 
 

छपरा : वोटिंग के दौरान माले प्रत्याशी सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर हमला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के दौरान छपरा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. मांझी विधानसभा सीट से महागठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी डॉ सत्येंद्र यादव की स्कॉर्पियो गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया.
 

Chhapra : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के दौरान छपरा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. मांझी विधानसभा सीट से महागठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी डॉ सत्येंद्र यादव की स्कॉर्पियो गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. 

 

इस घटना में वाहन के शीशे तोड़ दिए गए. जानकारी के मुताबिक यह हमला बनवार और जैतपुर इलाके में किया गया. बता दें, जैतपुर गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या- 42 और 43 पर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे.

 

शुरुआती जानकारी के अनुसार यह जानलेवा हमला था, लेकिन गनीमत रही कि विधायक सुरक्षित हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. फिलहाल पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात कर दी है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई थी. प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.  घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही