Search

 
 
 

छपरा मॉब लिंचिंग मामला : तनाव के बाद Facebook, Whatsapp, Twitter सहित 23 ऐप्स को किया बंद

 
Chhapra : बिहार के सारण जिले में हुए मॉब लिंचिंग के बाद तनाव काफी बढ़ गया है. जिले में शांति और सद्भाव बनाये रखने के लिए 23 सोशल नेटवर्किंग और मैसेजिंग एप्लिकेशन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है. 8 फरवरी रात 12 बजे तक सभी ऐप्स बंद रहेंगे. बता दें कि बीते दिनों मुबारकपुर गांव में बंधक बनाकर तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई. जिसमें से दो युवक जख्मी हो गये. जबकि एक की मौत हो गयी. घटना के बाद से जिले में तनाव बढ़ गया. आक्रोशित लोगों ने आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के मद्देनजर इलाके में तनाव को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई. इसे भी पढ़ें - NTA">https://lagatar.in/nta-released-jee-main-2023-result/">NTA

ने JEE मेन 2023 का रिजल्ट किया जारी

गांव में धारा 144 लगायी गयी है

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार सारण के मांझी थाना में वर्तमान स्थिति को देखते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है. उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन के मुताबिक इलाके में वीडियोग्राफर भी रखे गए हैं, जो किसी भी तरह की गड़बड़ी मे संलिप्त लोगों का लगातार वीडियो बनायेंगे. तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल मंगाया गया है. इसे भी पढ़ें - फुसरो">https://lagatar.in/fusro-bike-collided-with-hiva-in-turio-bike-rider-died/">फुसरो

: तुरियो में हाइवा से टकरायी बाइक, बाइक सवार की मौत

तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

इस घटना में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया. बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक घटना का जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया है. दोषियों के फरार रहने की स्थिति में तुरंत उनकी संपत्ति कुर्क करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं.

विजय यादव का आपराधिक इतिहास रहा है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय यादव का आपराधिक इतिहास रहा है.जो फरार है. पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद और 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. विजय यादव के भाई जतुल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपियों में जतुल यादव भी है. पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. इसे भी पढ़ें - गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-news-former-mla-said-the-land-of-the-poor-will-not-be-taken-away-and-the-deputy-commissioner-held-janata-darbar/">गढ़वा

की खबरें- पूर्व विधायक ने कहा, नहीं छिनेगी गरीबों की जमीन और उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही