Search

 
 
 

छपरा: आत्महत्या के बाद एक हफ्ता बाद महिला अचानक हुई जिंदा

 
सारण : छपरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां खुदखुशी के इरादे से कुएं में कूदने वाली महिला एक सप्ताह बाद जिंदा बच गई. ये घटना सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र महम्मदपुर गांव की है. दरसल 50 वर्षीय महिला पारिवारिक कलह से तंग आकर एक सप्ताह पूर्व घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने महिला का काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया. इसी बीच लगभग 6 दिन बाद स्थानीय लोगों को कुएं के अंदर से कहराने की आवाज सुनाई दी. ग्रामीणों ने जाकर देखा तो कुएं में गांव की लापता महिला दर्द से कराह रही थी.

ग्रामीणों ने महिला को बाहर जिंदा निकाला

जिसके बाद आनन-फानन में व्यवस्था कर ग्रामीणों ने उस महिला को कुंआ बाहर निकाला. हालांकि कई दिनों तक कुएं में रहने के कारण महिला काफी कमजोर हो गई है. जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर महिला ने आत्महत्या का फैसला लिया और घर के कुछ दूरी पर स्थित कुएं में कूद गई. हालांकि कुएं में पानी कम होने के कारण वह डूब नहीं पाई. वो कुएं में मौजूद कीचड़ में फंस गई. सात दिनों तक कीचड़ में सने रहकर बिना कुछ खाए-पिए जिंदगी की जंग जीत गई. यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही