Search

 
 
 

छतरपुर विधायक ने कुशवाहा समाज को धोखा देने का किया काम : अजीत मेहता

 
Medininagar : कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष अजीत मेहता ने भाजपा के जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर छतरपुर विधायक और उनके पति पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि छतरपुर विधानसभा कुशवाहा समाज बहुल क्षेत्र है. यहां कुशवाहा समाज के समर्थन से हमेशा विधायक बनते हैं. विधायक पुष्पा देवी एवं उनके पति मनोज कुमार के द्वारा चुनाव के समय कुशवाहा समाज के विकास के लिए काम करने और समाज से प्रतिनिधि बनाने का वादा किया था. इसके अलावा विधायक फंड का 25% खर्च करने का भी वादा किया था. मगर सब झूठ निकला. इस कारण कुशवाहा समाज विधायक के रवैया से काफी नाराज है. इसके पहले भी उनके पति मनोज कुमार द्वारा सांसद के चुनाव में स्व. सदन मेहता को सांसद प्रतिनिधि बनाने के लिए लिखित रूप से समाज को दिया था. उसमें भी समाज को धोखा देने का काम किया गया. वर्तमान में विधायक के द्वारा कुशवाहा समाज को धोखा देने का काम किया जा रहा है. अभी तक कुशवाहा समाज को कोई लाभ नहीं दिया गया है. अजीत मेहता ने कहा कि अगर यही रवैया रहा तो आगामी चुनाव में कुशवाहा समाज जोरदार तरीके से विधायक का विरोध करेगा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-controversy-in-government-liquor-shop-human-rights-organization-took-cognizance/">हजारीबाग

: सरकारी शराब दुकान में विवाद, मानवधिकार संगठन ने लिया संज्ञान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही