Search

 
 
 

छठ व्रतियों को घाट पर प्रकार की न हो कठिनाईः DDC

 
Ramgarh: छठ महापर्व के मद्देनजर उप विकास आयुक्त रामगढ़ रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई. बैठक में डीडीसी ने पुलिस उपाधीक्षक रामगढ़ को सुरक्षा के दृष्टिकोण से दामोदर, बिजुलिया तालाब एवं अन्य घाटों पर गोताखोर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने छठ पर्व के दिन यातयात की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से घाटों पर आए असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान टोप्पो ने जिला मत्स्य पदाधिकारी रामगढ़ को बिजुलिया तालाब एवं दामोदर घाटों पर बोट एवं लाइफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. DDC ने छावनी परिषद से आये प्रतिनिधि को दामोदर नदी की धारा एवं जलस्तर को देखते हुए घाटों पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. रात्रि एवं भोर के समय छठ व्रतियों को घाट आने जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो के मद्देनजर टोप्पो ने सभी घाटों का निरीक्षण करते हुए वहां के समिति से समन्वय स्थापित कर लाइट की व्यवस्था कराते हुए समयानुसार बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत बोर्ड रामगढ़ को दिया. साथ ही घाटों पर आपातकालीन घटनाओं से निपटने के उद्देश्य से घाटों पर मेडिकल टीम व एम्बुलेंस की व्यवस्था करते हुए सभी एम्बुलेंस ड्राइवर का नाम और मोबाइल नंबर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन रामगढ़ को दिया. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-dgp-rashmi-shukla-gets-punished-ec-transfers-her-on-congress-complaint/">महाराष्ट्र

 : डीजीपी रश्मि शुक्ला पर गाज गिरी, कांग्रेस की शिकायत पर EC ने ट्रांसफर कर दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही