Search

 
 
 

छठ महापर्व को लेकर कांके डैम पर तैयारियां अंतिम चरण में, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग से लेकर चेंजिंग रूम तक की व्यवस्था

Ranchi :  रांची के कांके डैम स्थित छठ घाट पर भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. प्रशासन, नगर निगम, जनप्रतिनिधी और स्थानीय लोगों के सहयोग से घाटों की साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है. वहीं, स्थानीय लोग अपने स्तर से भी घाटों का निर्माण कर रहे हैं और उन पर अपने नाम लिखकर जगह सुरक्षित कर रहे हैं, ताकि अर्घ्य के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.
 
कांके डैम पर साफ-सफाई जारी

Ranchi :   लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल है. नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है. इस पावन पर्व के दूसरे दिन आज खरना मनाया जा रहा है. वहीं घाटों की साफ-सफाई का काम भी युद्धस्तर पर चल रहा है.

 

रांची के कांके डैम स्थित छठ घाट पर भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. प्रशासन, नगर निगम, जनप्रतिनिधी और स्थानीय लोगों के सहयोग से घाटों की साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है. वहीं, स्थानीय लोग अपने स्तर से भी घाटों का निर्माण कर रहे हैं और उन पर अपने नाम लिखकर जगह सुरक्षित कर रहे हैं, ताकि अर्घ्य के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

 

Uploaded Image

छठ घाट जाने वाले रास्ते को किया जा रहा है समतल

 

घाटों की सफाई, बैरिकेडिंग और चेंजिंग रूम की व्यवस्था

इस संबंध में वार्ड संख्या 32 के पार्षद संजय कुमार उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी छठ महापर्व को देखते हुए कांके डैम के घाटों की विशेष साफ-सफाई कराई गई है. छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बैरिकेडिंग की गई है. इसके अलावा व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है.

 

संजय कुमार ने बताया कि नगर निगम के सहयोग से डैम से जलकुंभी हटाई गई है और पानी में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है, ताकि घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके और छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो. 

 

Uploaded Image

छठ घाट पर व्रतियों के लिए चेजिंग रूम की व्यवस्था

अपने स्तर से घाट तैयार कर रहे स्थानीय लोग

विकास नगर, लक्ष्मी नगर, ओझा मार्केट और जानकी नगर समेत आसपास के क्षेत्रों से लोग कांके डैम छठ घाट पहुंचकर साफ-सफाई और घाट निर्माण में जुटे हैं. कई परिवार अपने लिए अलग-अलग घाट तैयार कर रहे हैं और उन पर अपना नाम लिख रहे हैं, ताकि पूजा के समय घाट को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो.

 

लक्ष्मी नगर निवासी पिंकी देवी ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से छठ महापर्व कर रही हैं. उन्होंने बताया कि वह हर साल कांके डैम घाट पहुंचकर अपने हाथों से घाट तैयार करती हैं और उसकी साफ-सफाई भी करती हैं.  पिंकी देवी कहतीं हैं कि घाट पर अपना नाम लिख देती हैं, ताकि अर्घ्य देने के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

 

Uploaded Image

डैम से निकाली जा रही जलकुंभी

समिति छठ व्रतियों के लिए करेगी पूजा सामग्री की व्यवस्था

इधर, कांके डैम दिनकर छठ पूजा घाट समिति के संरक्षक दीपक ओझा ने बताया कि समिति की ओर से इस वर्ष भी छठ व्रतियों के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे. अर्घ्य के लिए दूध, आम की लकड़ी और अगरबत्ती उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा सुबह के समय छठ व्रतियों और उनके परिजनों के लिए चाय की व्यवस्था भी रहेगी.

 

Uploaded Image

छठ व्रती के परिजन घाट पर नाम लिखकर जगह कर रहे बुक 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही