Search

 
 
 

छठ महापर्व : जमशेदपुर में कल दोपहर एक बजे से घाटों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

 
Jamshedpur : आस्था के महापर्व छठ में सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं. जमशेदपुर शहर और इससे सटे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित नदी एवं तालाब छठ घाटों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को 10 नवंबर को दोपहर 1 बजे से देर शाम तक और 11 नवंबर तड़के तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिनियुक्त रहने का आदेश दिया गया है. इस संबंध में उपायुक्त और एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किया है. विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से जमशेदपुर को 13 जोन में बांटा गया है. सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी और इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. वरीय प्रशासनिक अधिकारियों और डीएसपी को सुपर जोनल दंडाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्त रहने का आदेश दिया गया है. जिला प्रशासन की ओर से जमशेदपुर शहर और इससे सटे ग्रामीण क्षेत्रों में नदी एवं तालाबों में कुल 47 छठ घाट चिन्हित किए गए हैं. वहां दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी थाना प्रभारियों को गश्ती करते हुए घाटों और भीड़ पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

मुख्य घाट और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी

स्वर्णरेखा घाट (साकची थाना) कृष्ण कुमार, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी, स्वर्णरेखा घाट (मानगो थाना) दीपक सहाय, कार्यपालक पदाधिकारी एमएमसी, शांतिनगर, श्यामनगर और रामनगर स्वर्णरेखा घाट (उलीडीह थाना), हरिशचंद्र मुंडा, अंचलाधिकारी मानगो, बड़ौदा घाट (बागबेड़ा थाना) अमित श्रीवास्तव अंचलाधिकारी जमशेदपुर, जुगसलाई शिव पार्वती घाट (जुगसलाई थाना), इमिल कंडुलना, सहायक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष कार्य प्रमंडल जमशेदपुर, दोमुहानी और कपाली घाट (सोनारी थाना), विनीत कुमार डीएसई जमशेदपुर, खरकई घाट (बिष्टुपुर थाना) चंद्रदेव प्रसाद (कार्यपालक दंडाधिकारी), सती घाट (कदमा थाना), मो. नदीम शफी डीएमओ जमशेदपुर, भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट (सीतारामडेरा थाना) धनंजय उरांव, राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी जमशेदपुर, सिदगोड़ा सूर्य मंदिर घठ घाट (सिदगोड़ा थाना) विनीत कुमार, कारखाना निरीक्षक जमशेदपुर, दीनबंधु शिव मंदिर एवं महावीर मंदिर छठ घाट (टेल्को थाना), प्रवीण कुमार बीडीओ जमशेदपुर, सीटू तालाब घठ घाट (टेल्को थाना), राजेश कुमार पांडेय जिला कल्याण पदाधिकारी एवं डिमना लेक छठ घाट (बोड़ाम थाना) चंद्रेशेखर तिवारी, अंचल अधिकारी पटमदा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही