Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छठ : पूजा टॉकिज से मिश्रित भवन चौक तक नहीं चलेंगे वाहन

Advertisement
Advertisement
धनबाद : छठ महापर्व के लिए जिला प्रशासन की ओर से ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है. प्लान के मुताबिक पूजा टॉकिज से मिश्रित भवन चौक तक सड़क पर 10 नवंबर को दोपहर दो बजे के बाद से 11 नवंबर सुबह नौ बजे तक वाहन नहीं चलेंगे. राजेंद्र सरोवर (बेकारबांध) में छठ व्रत करने वालों की सुविधा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है. धनबाद पुलिस ने शहर के चार प्रमुख छठ घाटों को चिह्नित करते हुए यहां ट्रैफिक के विशेष इंतजाम करने की घोषणा की है.

  10 स्थानों पर बेरिकेडिंग

10 नवंबर को दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक तथा 11 नवंबर को सुबह तीन बजे से सुबह नौ बजे तक बैंक मोड़ की तरफ से आनेवाले वाहन पूजा टॉकिज से डीआरएम चौक-रणधीर वर्मा चौक होकर चलेंगे. मेमको मोड़ की तरफ आनेवाली गाड़ियां सिटी सेंटर, लुबी सर्कुलर रोड होते हुए रणधीर वर्मा चौक की तरफ जाएंगी. सिटी सेंटर की ओर से मेमको मोड़ जाने वाले वाहन रानी बांध से पहले धैया पेट्रोल पंप के पास दाहिनी ओर से आगे जाएंगी. रानीबांध पूर्वी छोर से सटी मुख्य सड़क को वन वे कर दिया जाएगा. छठ घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेकारबांध, वाच एंड वार्ड पंपू तालाब, रानी बांध और बैंक मोड़ मटकुरिया तालाब के आसपास 10 स्थानों पर बेरिकेडिंग भी लगाई जाएगी. एसएसपी संजीव कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को पूरी मुस्तैदी से छठ के दौरान घाटों पर सक्रिय रहने का आदेश दिया है.

कहां-कहां रहेगी बेरिकेडिंग

पूजा टॉकिज, बेकारबांध चौक, बेकारबांध मुख्य छठ घाट, बेकारबांध चंद्रशेखर चौक, वाच एंड वार्ड पंपू तालाब के पूर्वी और पश्चिमी दोनों छोर पर, रानी तालाब के पूर्व दक्षिण छोर पर, धैया की तरफ आईएसएम गेट, लीलावती विवाह स्थल धैया और मटकुरिया छठ तालाब के पास मेन रोड पर बेरिकेडिंग की जाएगी. सभी बेरिकेडिंग पर एक-एक पुलिस असफर और दो-दो जवानों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा.

मनचलों पर रहेगी पैनी नजर

महापर्व पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर हर छठ घाट पर स्थानीय थाना की पुलिस और अतिरिक्त बल की तैनाती की जा रही है. छेड़खानी करने वालों, जेबकतरों और झपट्टामारों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा. घाट छेंकने के नाम पर आपस में उलझने वालों से भी पुलिस कड़ाई से निपटेगी.   इसे भी पढ़े :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=182771&action=edit">

बिहार में महंगाई की मार, 3 से 4 रुपये महंगा हुआ सुधा दूध, पनीर के दाम भी 5 रुपये बढ़े 
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही