Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु में लोकेश्वर मंदिर तालाब घाट पर छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : सूर्य उपासना व आस्था का महापर्व छठ को लेकर लोकेश्वर मंदिर तालाब छठ घाट पर छठ व्रतियों के साथ सभी धर्म व समुदाय के लोगों की भीड़ लगी रही. सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने ढलते सूर्य को अर्ध्य देकर लोगों की सुख-शान्ति व खुशहाली की कामना की. इस दौरान कुछ छठ व्रती महिलाएं अपने-अपने घरों से लेट-लेट कर छठ घाट पर पहुंच भगवान सूर्य को अर्ध्य दीं. इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सामू चरण सोय, दामोदर बारी आदि ने चाय स्टॉल लगाया था. मनीष ने छठ व्रतियों के बीच नारियल व दूध का वितरण किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/KIRIBURU-SURYA-11-300x164.jpg"

alt="" width="300" height="164" /> इसे भी पढ़ें : कुचाई">https://lagatar.in/seeing-wife-and-cousin-in-an-objectionable-position-in-kuchai-both-were-beaten-to-death-with-sticks/">कुचाई

में पत्नी और चचेरे भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लाठी से पीट दोनों की कर दी हत्या
छट घाट पर किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का, थाना प्रभारी अशोक कुमार के अलावे सीआरपीएफ के जवान और स्थानीय गोताखोर मौजूद थे. मंदिर कमेटी के सदस्य भी मंदिर छठ घाट पर मौजूद थे. इस दौरान भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा, सूरज सिंह, दिलीप झा, अबरार अहमद, वीरेन्द्र मिश्रा, धर्मेन्द्र झा, श्याम गुप्ता आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही