Search

 
 
 

तमन्ना भाटिया की फिल्म The Vvaan का छठी मैया गाना रिलीज,फैंस बोले- बेसब्री से इंतजार

Lagatar Desk :  छठी मैया गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं, जबकि गाने की कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है. गाना जी म्यूजिक के लेबल के तहत रिलीज किया गया है.तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी गाने को शेयर किया है. तमन्ना ने गाने के साथ लिखा, हर आराध्य में आस… हर आस में छठी मैया का विश्वास.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘द विवन’ इन दिनों  सुर्खियों में है. फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का भक्ति गीत ‘छठी मैया’ रिलीज कर दिया है. गाने में छठ पूजा की आस्था और परंपराओं की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है.

 https://lagatar.in/live-news-lagatar-top-stories-of-september-10-in-one-place

 

छठ पूजा की आस्था में डूबीं तमन्ना

 छठी मैया गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं, जबकि गाने की कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है. गाना जी म्यूजिक के लेबल के तहत रिलीज किया गया है.तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी गाने को शेयर किया है. तमन्ना ने गाने के साथ लिखा, हर आराध्य में आस… हर आस में छठी मैया का विश्वास.

 

गाने में तमन्ना छठ पूजा के दौरान व्रत और पूजा करती नजर आ रही हैं. इसमें शाम के अर्घ्य से लेकर सुबह की पूजा और कोसी भरने तक की झलक दिखाई गई है. छठ पूजा की परंपराओं और श्रद्धा को गाने में खास अंदाज में पेश किया गया है.

 

 

फैंस को पसंद आया भक्ति गीत

छठी मैया’ के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. कई यूजर्स ने गाने की तारीफ करते हुए इसे आस्था और भावनाओं से जुड़ा बताया. कुछ फैंस का कहना है कि फिल्म को बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है.एक यूजर ने लिखा कि छठ पूजा की आस्था को इतने खूबसूरत तरीके से पर्दे पर देखना शानदार है. वहीं, कई फैंस ने कहा कि वे छठ से पहले फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं.

 

400 साल पुरानी है ‘द वन’ की कहानी

 फिल्म ‘द विवन’की कहानी एक शहरी व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुश्तैनी गांव के प्रतिबंधित जंगल में एक दिव्य वन देवी को जगा देता है. इसके बाद उसे ऐसी रहस्यमयी और शक्तिशाली ताकतों का सामना करना पड़ता है, जो उसकी समझ से परे हैं.

 फिल्म में वन देवी से जुड़ी करीब 400 साल पुरानी कहानी को दिखाया जाएगा. बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा TVF और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर पेश की जा रही इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही