Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ : सिरफिरे युवक ने विवाह कार्यक्रम में फेंका तेजाब, दूल्हा-दुल्हन सहित 12 लोग झुलसे

CG :  छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक सिरफिरे युवक ने दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब फेंका. इस एसिड अटैक में दुल्हा-दुल्हन समेत 12 लोग बुरी तरह से झुलस गये. घायलों को भानपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. लेकिन दूल्हा-दुल्हन समेत चार को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर भेजा गया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. (पढ़ें, चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-albendazole-was-given-to-the-children-in-the-residential-childrens-school/">चंदवा

: आवासीय बालक विद्यालय में बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलायी गयी)

अंधेरे का फायदा उठाकर अनजान शख्स ने किया एसिड अटैक

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस्तर जिले के छोटे आमाबाल गांव में शादी के कार्यक्रम के दौरान लाइट चली गयी. ऐसे में मोबाइल के टॉर्च की रौशनी में विवाह कार्यक्रम चल रहा था. तभी अचानक किसी ने स्टील के गिलास से दूल्हा-दुल्हन के ऊपर तेजाब फेंका. जिसमें दुल्हा-दुल्हन समेत 12 लोग बुरी तरह से झुलस गये. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. बताया जाता है कि विवाह कार्यक्रम में नारायणपुर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप भी मौजूद थे. उन्होंने घायलों को अपने काफिले के वाहन से भानपुरी अस्पताल भेजा. इसे भी पढ़ें : रानी">https://lagatar.in/rani-mukherjees-mother-in-law-died-at-the-age-of-74-was-ill-for-several-days/">रानी

मुखर्जी की सास का 74 साल की उम्र में निधन, कई दिनों से थी बीमार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही