Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बुधवार को जनजातीय महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे छत्तीसढ़ के सीएम बघेल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 अगस्त को झारखंड सरकार द्वारा आयोजित जनजातीय महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे. प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि जनजातीय महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 अगस्त को शाम 4 बजे रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 4.05 बजे हिनू स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

गौरव यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित गौरव यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए हिनू चौक से बिरसा चौक तक पदयात्रा करेंगे. बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस भवन आएंगे. शाम को 5 बजे कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा भूपेश बघेल को सम्मानित किया जायेगा. इसके बाद शाम 5.30 बजे वे झारखंड सरकार द्वारा आयोजित जनजातीय महोत्सव में भाग लेने मोरहाबादी मैदान जायेंगे. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ombudsmans-notice-to-shibu-soren-in-disproportionate-assets-case-directed-to-appear-on-august-25/">BREAKING

: आय से अधिक संपत्ति मामले में शिबू सोरेन को लोकपाल का नोटिस, 25 अगस्त को पेश होने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही