Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ सीएम, कुमार विश्वास ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक

LagatarDesk : राजू श्रीवास्तव ने 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. बीते 14 दिनों से कॉमेडियन का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था. लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं रहे. राजू श्रीवास्तव ने निधन की खबर से बॉलीवुड, कॉमेडी और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल, कुमार विश्वास, अखिलेश यादव समेत कई लोग राजू श्रीवास्तव को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कॉमेडी प्रेमियों के `गजोधर` श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का समाचार दुखद है. उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया. उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे.

कुमार विश्वास ने सिकंदर को किया अंतिम प्रणाम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Screenshot-2022-09-21-110839.jpg"

alt="" width="913" height="223" /> कुमार विश्वास ने भी नम आंखों से राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि राजू भाई ने आखिर ईश्वर के लोक की उदासी से लड़ने के लिए, सांसारिक यात्रा से विराम ले ही लिया. उनके संघर्ष के दिनों से लेकर यश के शिखर तक की यात्रा के सैकड़ों संस्मरण आंखों के आगे तैर रहे हैं. उदास लोगों को मुस्कराहट की ईश्वरीय सौगात देने वाले सिकंदर को अंतिम प्रणाम भाई.

राजनाथ सिंह कहा-राजू जी मंझे हुए कलाकार थे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है. वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद जिंदादिल इंसान भी थे. सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफी सक्रिय रहते थे. उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.ॐ शान्ति!

अरविंद केजरीवाल ने परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की

अरविंद केजरीवाल ने भी राजू श्रीवास्तव को नम आंखों से विदाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का निधन बेहद दुखद. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

गृह मंत्री ने भी कॉमेडियन को दी श्रद्धांजलि

गृह मंत्री अमित शाह ने भी कॉमेडियन को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया. उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति शांति. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही