Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ : CM भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार के यहां ईडी का छापा

Advertisement
Advertisement
Raipur : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और मुख्यमंत्री के ओएसडी तथा कारोबारी के यहां छापा मारा है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री बघेल ने इसे अपने जन्मदिन का तोहफा करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है.      नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

  बघेल ने ईडी की रेड को जन्मदिन पर अमूल्य तोहफा बताया  

अधिकारियों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने आज तड़के विनोद वर्मा के रायपुर स्थित निवास स्थान पर तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी के भिलाई स्थित निवास स्थान पर छापे की कार्रवाई की. साथ ही ईडी ने मुख्यमंत्री के करीबी कारोबारी के यहां भी दबिश दी है. उन्होंने बताया कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पायी है कि ईडी ने किस मामले के तहत छापे की कार्रवाई की है.

ईडी छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले, शराब घोटाले की जांच कर रही है

बता दें कि ईडी छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाले, शराब घोटाले, डीएमएफ में अनियमितताओं और एक ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित विभिन्न मामलों की जांच कर रहा है. राज्य में अपने राजनीतिक सलाहकार और अन्य लोगों के यहां ईडी के छापे को मुख्यमंत्री बघेल ने इसे अपने जन्मदिन पर अमूल्य तोहफा बताया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे ओएसडी सहित करीबियों के यहां ईडी भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत बहुत आभार.

आज 23 अगस्त को मुख्यमंत्री बघेल का जन्मदिन है

आज 23 अगस्त को मुख्यमंत्री बघेल का जन्मदिन है. इस अवसर पर उनके गृह जिले दुर्ग और अन्य स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. पिछले कुछ वर्षों में ईडी ने राज्य में कथित कोयला लेवी घोटाले और शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में विभिन्न लोगों, वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई की है. ईडी ने इन मामलों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों, कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही