Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Chattisgarh : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया. हालांकि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवान को हताहत नहीं हुई है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घटना के बाद क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान तलाशी अभियान में जुटे हैं.

गंगालूर क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की मिली थी सूचना

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गंगालूर क्षेत्र में नक्सली कमांडर वेल्ला, गंगालूर एरिया कमेटी के सदस्य दिनेश और अन्य की उपस्थिति की सूचना मिली थी. जिसके बाद सुरक्षा बलों को गश्त पर भेजा गया था. तभी कोरचोली और तोड़का गांव के बीच नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलायी. कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गये. बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली. तभी वहां एक नक्सली का शव, 12 बोर का एक राइफल और अन्य सामान बरामद हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही