Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ : सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 3 जवान शहीद, दो घायल

Chattisgarh : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में डीआरजी के सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन जवान शहीद हो गये. जबकि दो जवान घायल हो गये. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है. सीएम ने ट्वीट में लिखा कि बस्तर के सुकमा जिले के जगरगुंडा में नक्सली मुठभेड़ के दौरान हमारे 3 वीर जवानों की शहादत का समाचार दुखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को हिम्मत दे. इस दुख में हम सब साथ हैं. उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी. (पढ़ें, 14">https://lagatar.in/the-exile-of-assistant-professors-did-not-end-even-after-14-years/">14

साल बाद भी खत्म नहीं हुआ सहायक प्राध्यापकों का वनवास)

दल गश्त पर निकले थे डीआरजी के दल 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार सुबह जगरगुंडा थाना से डीआरजी के दल गश्त पर निकले थे. तभी जब सुरक्षाबल के जवान जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के बीच पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर बम हमला कर दिया. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों पर गोली चलायी. इस मुठभेड़ में डीआरजी के सहायक उपनिरीक्षक रामुराम नाग, सहायक आरक्षक कुंजराम जोगा और सैनिक वंजाम भीमा शहीद हो गये.

राजनांदगाव में भी नक्सलियों ने दो जवानों को मारी थी गोली

छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित जिलों में नक्सली आये दिन कई बड़ी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं. हाल ही में राजनांदगाव जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गये थे. जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव और महाराष्ट्र बार्डर में शराब तस्करी को रोकने के लिए पाइंट लगाकर दो जवान गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे. तभी नक्सलियों ने दोनों को गोली मार दी थी. नक्सलियों ने जवानों की मोटर साइकिल को भी आग के हवाले कर दिया था. इसे भी पढ़ें : NTA">https://lagatar.in/nta-has-released-the-admit-card-for-ugc-net-phase-2-exam/">NTA

ने यूजीसी नेट फेज 2 एग्‍जाम का एडमिट कार्ड किया जारी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही