Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो महिला नक्सली समेत छह नक्सली मार गिराये गये

  Bijapur : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में आज बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बासागुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिपुरभट्टी गांव के करीब तालपेरू नदी के किनारे जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को ढेर कर दिया.                                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

प्लाटून नंबर 10 के नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी

सुंदरराज ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत रवाना किया गया था. अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) के जवान शामिल थे. उन्होंने बताया कि दल जब क्षेत्र के चिपुरभट्टी गांव के करीब तालपेरू नदी के किनारे पहुंचा, तब नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

छह नक्सलियों के शव तथा भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मौके से बरामद किये गये

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तब दो महिला नक्सली  समेत छह नक्सलियों के शव तथा भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मौके से बरामद किये गये. मारे गये नक्सलियों की पहचान नहीं हो पायी है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की खबर है. इलाके में तलाशी अभियान जारी है. बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में है, जहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही