Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ : रायपुर सहित कई जिलों में आयकर विभाग का छापा, मचा हड़कंप

 
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार की सुबह आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है. बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स समेत कोल सप्लायर के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस अभियान में 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि टैक्‍स चोरी की सूचना पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है. खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी है. इसे भी पढ़ें -तेजप्रताप">https://lagatar.in/tej-pratap-yadav-warned-the-alcoholics-said-if-they-wander-on-the-road-after-drinking-alcohol-i-will-take-them-directly-to-the-police-station/">तेजप्रताप

यादव ने शराबियों को दी चेतावनी, कहा- शराब पीकर सड़क पर घूमे, तो सीधे थाने पहुंचा दूंगा

आरके रोडवेज, स्वास्तिक ग्रुप और बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, देवेंद्र नगर पर छापेमारी हो रही

जानकारी के मुताबिक रायपुर में आरके रोडवेज, स्वास्तिक ग्रुप और बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, देवेंद्र नगर रायपुर में आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है. वहीं दुर्ग-भिलाई में सप्लायर, फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध के घर पर भी जांच की जा रही है. एक साथ 20 ठिकानों पर 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी और 70 सुरक्षाकर्मी छापेमारी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें -हरियाणा">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-continues-from-sanoli-panipat-in-haryana-rahul-gandhi-will-address-public-meeting/">हरियाणा

के सनोली-पानीपत से भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ी, राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही