Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : पूर्व मंत्री ने कहा, मैं अनपढ़ आदमी हूं, अधिकारी जहां कहते थे, साइन कर देता था

 
Raipur : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा के घर छापा मारा. छापेमारी के बाद रविवार को मीडिया के समक्ष कवासी लखमा ने कहा कि शराब घोटाला हुआ है या नहीं मुझे नहीं पता. उन्होंने कहा कि मैं अनपढ़ आदमी हूं. त्रिपाठी जिस फाइल में साइन करने को कहता था, मैं कर देता था. कई बार ओएसडी पढ़ता था कि फाइल में क्या लिखा है. अधिकारी एपी त्रिपाठी मास्टर माइंड है.

 छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले के समय कांग्रेस की सरकार थी

छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले के समय कांग्रेस की सरकार थी. उस समय कवासी लखमा आबकारी मंत्री थे. ईडी के अनुसार छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला 2000 करोड़ से ज्यादा का है. इस केस में अभी कई अधिकारी जेल में हैं. पूर्व मंत्री ने कहा, कितने करोड़ का घोटाला हुआ मुझको नहीं मालूम. मुझे तो एक रुपए नहीं मिला. कहा कि मेरे पास चार एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं है. जमीन बाप-दादा के समय की है. सफाई दी कि मंत्री बनने के बाद कोई जमीन नहीं खरीदी है. कवासी लखमा ने आरोप लगाया कि नगर निकाय चुनाव को प्रभावित करने और मुझे बदनाम करने के लिए ईडी ने कार्रवाई की है.

भाजपा हुई हमलावर

कवासी लखमा के बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुअ कहा. पूरा देश जानता है, शराब घोटाले की जांच लंबे समय से चल रही है.जिस समय शराब घोटाला हुआ उस समय वे आबकारी विभाग के मंत्री थे. कहा कि यह किसी राजनीति का हिस्सा नहीं है. यह जांच की प्रक्रिया का हिस्सा है. यह बात पूरी तरह से निराधार है कि राजनीतिक कारणों से रेड हुई है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही