Ranchi: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में आईएएस अधिकारी अनिल टूटेजा और उसके बेटे यश को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने पर झामुमो ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जोरदार राजनीतिक हमला किया. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केवल और केवल छत्तीसगढ़ के बस्तर और हसदेवा जंगल में अडाणी को माइनिंग कराने के लिए एक लोकप्रिय सरकार को बदनाम किया गया. अब जाकर हसदेवा जंगल में देखें, पेड़ काटे जा रहे हैं, जंगल का सफाया किया जा रहा है. पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव, फिर इलेक्ट्रॉल बॉन्ड और बघेल को क्लीन चिट देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का बहुत-बहुत आभार. अब यह साबित हो रहा है कि किस प्रकार से केंद्र की मोदी सरकार अपने बिजनेस पार्टनरों को धंधा देने के लिए, विपक्षी दलों को अपने पाले में करने के लिए ईडी, सीबीआई और आईटी का गलत इस्तेमाल कर रही है. आज चुनाव में भाजपा का हर तीसरा प्रत्याशी दूसरे दल से आया हुआ है जो भ्रष्टाचार का आरोपी है. इसलिए इस देश में मोदी जी सबसे बड़े भ्रष्टाचारियों और परिवार वाद के पोषक के रूप में उभरे हैं. यह बातें भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही. इसे पढ़ें- ईडी">https://lagatar.in/ed-could-not-prove-chhattisgarhs-liquor-scam-worth-rs-2000-crore/">ईडी
नहीं साबित कर सकी छत्तीसगढ़ के 2000 करोड़ का शराब घोटाला
की न्यूज डायरी।।09 APR।।फर्जी डीड मामले में नया खुलासा।।MLA अंबा से दूसरे दिन भी ED की पूछताछ।।गांडेय में जीते तो श्रेय जनता को-कल्पना।।बिहारः ट्रेन की चपेट में आने से 5 की मौत।।ED साबित नहीं कर सकी छग में शराब घोटाला।।समेत कई अहम खबरें।।
नहीं साबित कर सकी छत्तीसगढ़ के 2000 करोड़ का शराब घोटाला
हेमंत सोरेन की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने की रची गई साजिश
भट्टाचार्य ने कहा कि ठीक इसी प्रकार से झारखंड के लोकप्रिय सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करने, उन्हें और झारखंड को बदनाम करने के लिए साजिश रची गई. पहली बार देश में एक सिविल नेचर के मामले को मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताते हुए उन्हें गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया. केवल इसलिए कि भाजपा एक आदिवासी मुख्यमंत्री को पचा नहीं पा रही थी. उसके कार्यों को हजम नहीं कर पा रही थी. हेमंत सोरेन लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर पाएं, इसकी पूरी सोची समझी रणनीति के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-09-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शामकी न्यूज डायरी।।09 APR।।फर्जी डीड मामले में नया खुलासा।।MLA अंबा से दूसरे दिन भी ED की पूछताछ।।गांडेय में जीते तो श्रेय जनता को-कल्पना।।बिहारः ट्रेन की चपेट में आने से 5 की मौत।।ED साबित नहीं कर सकी छग में शराब घोटाला।।समेत कई अहम खबरें।।
Leave a Comment