Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के आरोप में महिला को लिया हिरासत में, विरोध में महिलाओं ने गिरिडीह-गांडेय रोड किया जाम

 
Giridih : महिला साइबर अपराधी को छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद शनिवार को महिलाओं ने गिरिडीह-गांडेय रोड जाम कर दिया. हालांकि जाम कर रही महिलाओं ने झूठा आरोप लगाकर गिरफ्तार करने की बात कही. जाम की जानकारी मिलने के बाद गांडेय थाना की पुलिस पहुंची और महिलाओं को समझा-बुझाकर वहां से हटाया. जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा जिले के एनडीसी विभाग के जीएम के खाते से अपराधियों ने एक लाख 10 हजार का ऑनलइन ठगी की थी. [caption id="attachment_9622" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/2026ddb2-2e3f-4fbe-9aba-03b97e74b089.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आरोपी महिला के साथ पुलिस[/caption] इसे भी पढ़ें-पीएलएफआई">https://lagatar.in/plfi-zonal-commander-arrested-planned-to-shoot-at-businessmans-house/9361/">पीएलएफआई

का जोनल कमांडर गिरफ्तार, कारोबारी के घर गोलीबारी करने की थी योजना मामले की जानकारी जब दंतेवाडा जिले की पुलिस को मिली तो पुलिस भी जांच में जुटी। जांच के दौरान ही गांडेय के कारोडीह गांव निवासी फारुख अंसारी की पत्नी शाहीना खातून के नाम शामिल होने की बात सामने आई. इसके बाद दंतेवाडा के किरणदुल थाना की पुलिस शनिवार को गांडेय थाना पहुंची और स्थानी पुलिस के सहयोग से शहीना खातून को हिरासत में लेकर गिरिडीह कोर्ट ले गई. आरोपी महिला के साथ उसके बच्चे को भी पुलिस सुरक्षा के नजरिए से साथ ले गई. हालांकि शहीना खातून को हिरासत में लिए जाने के विरोध में महिलाओं ने गांडेय-गिरिडीह रोड को जाम किया था [caption id="attachment_9623" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/d46c2089-e126-4ec6-8da6-97c9ba718cc0-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रोड जाम कर रही महिलाएं[/caption] इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/criminals-get-high-in-dhanbad-lakhs-of-rupees-in-broad-daylight/9327/">धनबाद

में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े उड़ाए लाखों रुपये
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही