Search

 
 
 

सिमडेगा जेल में बंद अमन साहू गिरोह के अपराधियों को रायपुर ले जायेगी छत्तीसगढ़ पुलिस

 
 Ranchi :  सिमडेगा जेल में बंद अमन साहू गिरोह के अपराधियों को छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ले जायेगी. जानकारी के मुताबिक अमन साहू के करीबी आकाश रॉय मोनू और गुर्गे विक्रम सिंह को रायपुर ले जाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस सिमडेगा जेल पहुंची है. बताया जा रहा हैं कि वह विक्रम सिंह को लेकर जा सकती है. आकाश रॉय मोनू की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हो सकती है.

14 अक्टूबर 2024 को अमन साहू को रायपुर ले गयी थी पुलिस

छत्तीसगढ़ पुलिस 14 अक्टूबर 2024 को चाईबासा जेल में बंद अमन साहू को रायपुर ले गयी थी 40 पुलिसकर्मियों की टीम अमन साहू को झारखंड से प्रोडक्शन वारंट पर को रायपुर लेकर गयी थी. कारोबारी प्रह्लाद राय अग्रवाल की कार पर फायरिंग केस में अमन मुख्य आरोपी है. 13 जुलाई 2024 को अमन के गुर्गों ने फायरिंग की थी. इस गोलीकांड में अमन साहू के अलावा लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी सामने आया था. रायपुर के तेलीबांधा इलाके में PRA कंस्ट्रक्शन नाम से ऑफिस है, जहां फायरिंग हुई थी. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही