Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 5 नक्सलियों को मार गिराया, दो जवान घायल

 
  Raipur : छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों द्वारा 5 नक्सलियों को मार गिराये जाने की खबर है. कई नक्सली घायल बताये जाते हैं. शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में 2 जवानों खिलेश्वर गावड़े और हीरामन यादव को भी गोली लगी है. जिन्हें रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है. कांकेर SP आईके एलिसेला ने जानकारी दी कि दोनों की स्थिति अभी खतरे से बाहर है.

ऑपरेशन में  DRG जवान सहित महाराष्ट्र के C-60 कमांडोज शामिल थे

ऑपरेशन में बस्तर के लगभग सभी जिलों के DRG जवान सहित महाराष्ट्र के C-60 कमांडोज शामिल थे. बताया गया कि यह ऑपरेशन नक्सल संगठन के अभय को घेरने के लिए चलाया गया था. इलाके में  अभय समेत बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद थे. इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों रवाना किया गया था. आज सुबह जब अबूझमाड़ के जंगल में दोनों राज्यों की पुलिस नक्सलियों के ठिकानों पर पहुंची तो नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग  शुरू कर दी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही