Search

छत्तीसगढ़ :  सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Raipur :  छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां रायपुर-बलौदा बाजार एनएच पर एक ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में एक बच्चा और पांच महिलाओं शामिल हैं. इस सड़क हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/bihar-stampede-at-jdu-president-lalan-singhs-mutton-feast-workers-thrashed/">बिहार

: जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के मटन भोज में भगदड़, पिटे कार्यकर्ता)

पिकअप वैन से छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिकअप वैन से लोग छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे. तभी पलारी पुलिस थाना इलाके के गोडा पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी. बताया जाता है कि दोनों वाहन गलत दिशा से आ रहे थे, जिसके कारण यह सड़क दुर्घटना हुई है. इस हादसे में पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गये. मरने वालों में एक बच्चा और पांच महिलाओं शामिल हैं. तीन महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. जबकि  दो महिला और बच्चे की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई.

इसे भी पढ़ें : न्यायपालिका">https://lagatar.in/supreme-court-to-hear-petition-against-vice-president-and-rijiju-for-remarks-on-judiciary/">न्यायपालिका

पर टिप्पणी को लेकर उपराष्ट्रपति व रीजीजू के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp