Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ : बच्चा चोरी के शक में तीन साधुओं की पिटाई, पुलिस ने बचायी जान

 
Raipur : दशहरा के दिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बच्चा चोरी के शक में तीन साधुओं को भीड़ ने जम कर पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तीनों साधुओं को बचाया और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की है. पीड़ितों में गोविंदगढ़ जिला अलवर राजस्थान निवासी राजबीर सिंह, श्याम सिंह और अमन सिंह शामिल हैं. तीनों दुर्ग रेलवे स्टेशन के सामने स्थित रैनबसेरा में रहते हैं और भिक्षावृत्ति करते हैं.

पिटाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के चरौदा गांव में दशहरा के दिन तीन लोग साधु के भेष में घूम-घूमकर भीख मांग रहे थे. इस दौरान अफवाह उड़ी कि तीनों साधु के भेष में बच्चा चोरी के इरादे से घूम रहे हैं. भीड़ ने इनकी जमकर पिटाई कर दी. प्रारंभिक इलाज के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में पिटाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान कर रही है. खुर्सीपार क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह के गिरफ्त में आने के बाद शहर में बच्चा चोरी का डर लोगों को सताने लगा है.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/puja-pooja-special-trains-will-run-from-ranchi-to-jaynagar-bhagalpur-gorakhpur-and-patna/">रांची

से जयनगर, भागलपुर, गोरखपुर और पटना के लिए चलेंगी पूजा पूजा स्पेशल ट्रेनें

किसी को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे : एसपी

एसपी अभिषेक पल्लवी ने बताया कि दुर्ग में भीड़ ने साधुओं के वेश में तीन को बच्चा चोर होने के शक में पीटा. साधु संदेहास्पद हरकत कर रहे थे, बच्चों से बात कर रहे थे. भीड़ ने जो किया वह गलत था, किसी को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए. सोशल मीडिया पर बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलने की वजह से लोग सशंकित है. इसके चलते कई राज्यों में इस तरह की घटनाएं बढ़ गयी हैं.

सांगली में भीड़ ने चार साधुओं की पिटाई की थी

महाराष्ट्र के सांगली में गत सितंबर में बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ द्वारा चार साधुओं की कथित रूप से पिटाई की गयी थी. इस संबंध में पुलिस ने इसका स्वत: संज्ञान लिया और 18 से 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने सांगली की जठ तहसील के लवंगा गांव के पास हुई घटना के सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लिया था. सांगली में भीड़ ने बच्चा चोर होने के संदेह में चार साधुओं पर हमला कर दिया था. उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार लोग एक कार में कर्नाटक के बीजापुर से मंदिर शहर पंढरपुर की ओर जा रहे थे. वे गांव के एक मंदिर में रुके थे.

पालघर में भीड़ ने तीन लोगों की कर दी थी हत्या

इससे पहले अप्रैल, 2020 में भी मुंबई में स्थित पालघर के गडचिनचले गांव में बच्‍चा चोरी के संदेह में उग्र भीड़ के हमले में तीन लोगों की हत्‍या कर दी गई थी. ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्‍येष्टि में शामिल होने जा रहे थे. तभी 100 लोगों की भीड़ ने उन्‍हें बच्‍चा चोर समझकर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया था. ग्रामीणों ने कार से खींचकर इन लोगों को उतारकर इतना मारा था कि तीनों की मौत हो गई थी. भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिस के वाहन पर भी हमला कर दिया था. इस मामले में 100 से अधिक ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में लिया था.
इसे भी पढ़ें – पलामू">https://lagatar.in/popes-emissary-celebrated-tusgo-festival-in-guthgaon-gave-message-peace/">पलामू

: संत पापा के दूत ने गुठगांव में मनाया तुसगो पर्व, दिया शांति का संदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही