Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ पलामू में सामूहिक दुष्कर्म

 
  Palamu :  छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.

 आर्केस्ट्रा कलाकार को बिश्रामपुर के लोगों ने बुलाया था 

छत्तीसगढ़ की एक आर्केस्ट्रा कलाकार को बिश्रामपुर(पलामू) के कुछ स्थानीय लोगों ने बुलाया था. महिला आर्केस्ट्रा कलाकार का कार्यक्रम पलामू के हुसैनाबाद के इलाके में तय किया गया था. हुसैनाबाद में कार्यक्रम प्रस्तुत कर आर्केस्ट्रा कलाकार वापस लौट रही थी. इसी क्रम में गाड़ी में मौजूद युवाओं ने महिला कलाकार को पहले नशीली चीज खिलाई, उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

महिला कलाकार को आरोपियों ने रोड पर छोड़ दिया था

सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला कलाकार को आरोपियों ने रोड पर ही छोड़ दिया था. बाद में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पीड़िता के होश में आने के बाद   मामले का खुलासा हुआ. उसने पुलिस को पूरी घटना बताई है. बिश्रामपुर थाना की पुलिस ने आरोपी अजय और बिंदेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. यह जानकारी  बिश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही