Search

 
 
 

छवि रंजन ने दायर की याचिका, सेना के कब्जे वाली भूमि से संबंधित केस में अधिवक्ता का बयान दिया जाए

 
Ranchi: रांची के बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री के आरोप में जेल में बंद रांची के पूर्व DC छवि रंजन ने रांची PMLA कोर्ट में एक नई याचिका दायर की है. उन्होंने अपनी याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) को आदेश दे कि वह हाईकोर्ट के अधिवक्ता हिमांशु मेहता का बयान मुहैया कराए. मेहता का बयान ED के अनरिलाइड दस्तावेजों में से एक है और ऐसे कुल 49 अनरिलाइड दस्तावेज हैं, जो ED की जांच का हिस्सा हैं. ED ने अभी तक छवि रंजन को मेहता का बयान उपलब्ध नहीं कराया है. इससे पहले कोर्ट ने छवि रंजन के पक्ष में आदेश जारी करते हुए ED को कहा था कि वह अनरिलाइड दस्तावेज़ रंजन के साथ साझा करें. इसे भी पढ़ें -नीतीश">https://lagatar.in/nitishs-pragati-yatra-begins-from-khagaria-tejashwi-taunts-this-is-the-looting-journey-of-the-officers/">नीतीश

की प्रगति यात्रा खगड़िया से शुरू, तेजस्वी का तंज-यह अधिकारियों की लूट की छूट यात्रा है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही