Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छवि रंजन हर अंचल से ढाई लाख रुपये की फिक्स्ड रिश्वत लेता था : बाबूलाल मरांडी

Ranchi : पूर्व सीएम एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य में सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार, भ्रष्ट अधिकारियों, दलालों, बिचौलियों के गठजोड़ पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में जमीन लूट का मास्टरमाइंड छवि रंजन हर अंचल से ढाई लाख रुपये की फिक्स्ड रिश्वत लेता था. जाहिर है अंचलाधिकारी उससे कहीं ज्यादा वसूल कर अपना काट कर साहेब को चढ़ावा देते होंगे. फिर बड़ी जमीनों में करोड़ों का खेल. अब कल्पना करिए कि एक अंचलाधिकारी कैसे गरीब किसानों और रैयतों से भी रिश्वत वसूल कर ऊपर तक पहुंचाता होगा. उन्होंने कहा कि सुदूर गांवों में त्रस्त किसान कैसे अपनी पीड़ा ऊपर तक पहुंचाएं. गरीबों की शिकायतें ऊपर तक नहीं पहुंचे, इसके लिए सोरेन सरकार ने पहले ही @BJP4Jharkhand सरकार की 181 सेवा को बंद करा दिया था. अब न छोटे कर्मचारियों की कोई जवाबदेही है, न ही अफसरों की. हर स्तर से वसूली करने के लिए नीचे से ऊपर तक तगड़ा नेटवर्क बनाया गया था.

आदिवासी होने की दुहाई देकर अपने पापों को ढंकने की कोशिश कर रहे हैं हेमंत

मरांडी ने कहा कि कि प्रेम प्रकाश, पूजा सिंघल, छवि रंजन, अमित जैसे कई लोग सरकार के लिए रिकवरी एजेंट के रूप काम करते रहे. अब जब एक- एक करके इनके एजेंट पकड़े जा रहे हैं, तो सरकार की बोलती बंद है. दारू घोटाला, अवैध पत्थर, बालू, कोयला खनन घोटाला, जमीन घोटाला, ट्रांसफर घोटाला, ठेका-पट्टा घोटाला हर तरीके से सोरेन सरकार ने राज्य और राज्यवासियों को लूटा है. उन्होंने कहा कि इतना सबकुछ सामने आने के बाद भी राज्य का मुखिया अनजान बनने का ढोंग रचता है और आदिवासी होने की दुहाई देकर अपने पापों को ढंकने की कोशिश करता है. जल्द ही इनके सिंडिकेट के मास्टरमाइंड से लेकर हर स्तर के एजेंट होटवार जेल का आनंद लेंगे. ये नटवरलाल समान प्रेम की “ लूट प्रेम लीला” न जाने और कितने को जेल पहुंचवायेगा. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-should-give-justice-to-the-wrestlers-abha-sinha/">पीएम

मोदी पहलवानों को न्याय दिलाएं : आभा सिन्हा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही