Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाकपा माओवादी संगठन का नक्सली हथियार, कारतूसों के साथ गिरफ्तार

 Chibasa : पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस के द्वारा लगातार चलाये जा रहे सर्च अभियान को सफलता मिली है. खबर है कि चाईबासा पुलिस एवं कोबरा बटालियन 209 की संयुक्त टीम ने भाकपा माओवादी संगठन जीवन कांडुलना के दस्ते के सक्रिय सदस्य आकाश मुंडा को हथियार व कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है. आकाश मुंडा गुदड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कूदाबुरू के पीदा वनग्राम के जंगल से गिरफ्तार हुआ है. इसे भी पढ़ें : डीवीसी">https://lagatar.in/dvc-launches-30-percent-power-cut-in-dhanbad-giridih-koderma-ramgarh-chatra-and-hazaribagh-the-outstanding-amount-is-rs-4949-crore/11407/">डीवीसी

ने धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़, चतरा और हजारीबाग में 30 फीसदी बिजली कटौती शुरू की, बकाया राशि है 4949 करोड़

जीवन कंडुलना के दस्ता  जंगल  में घूम रहा था

पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि चाईबासा पुलिस को सूचना मिली थी कि गुदड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत होईलोर, गोसरा, कूदाबुरू पीदा वनग्राम जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के जीवन कंडुलना के दस्ता घूम रहा है. रविवार को अभियान चला कर कूदाबुरू के पीदा 1 ग्राम में जंगल पहाड़ से जीवन कंडुलना के दस्ते का सदस्य नक्सली कांडों में वांछित कुख्यात नक्सली आकाश मुंडू उर्फ सोमा मुंडू उर्फ लाका को हथियार मैगजीन, जिंदा कारतूस नक्सली पोस्टर,बैनर के साथ गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/bus-operators-from-ranchi-charging-arbitrary-fare-from-other-cities-read-report/11384/">रांची

से अन्य शहरों के लिए यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे बस संचालक, पढ़ें रिपोर्ट

कच्ची सड़क से चार केन बम बरामद किये गये

सर्च अभियान के दौरान पीदा से कूदाबुरू जाने वाली कच्ची सड़क से चार केन बम बरामद किये गये.  कोबरा 209 की बीडीडीएस टीम ने केन बम को नष्ट कर दिये.गिरफ्तार नक्सली आकाश मुंडा चाईबासा जिले के सोनुआ, गुदड़ी, कराइकेला, गोइलकेरा, आनंदपुर, मुफस्सिल एवं टेबो थाना के 18 कांडों में वांछित अभियुक्त था. वह हत्या, आगजनी, आईईडी लगाने, पोस्टर, बैनर लगाने, पुलिस पार्टी पर  गोलीबारी करने, लेवी वसूलने आदि कई घटनाओं में शामिल रहा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही