Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान में चिकन पकौड़ा दुकानदार का चापड़ से कान काटा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा हरिजन स्कूल के सामने चिकन पकौड़ा दुकानदार संजय रजक पर एक नशेड़ी युवक ने चापड़ से मार कर कान काट दिया. उसके कान में 15 टांगे लगाए गए हैं. हमला करने के बाद युवक बाइक से एग्रिको की ओर भाग गया. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम संजय रजक ने चिकन पकौड़ा की दुकान खोलकर अंडा सजा रहा था. इसी दौरान पीछे से एक युवक ने चापड़ से हमला कर दिया. चापड़ उसकी दाईं कान के पीछे लगा और कटकर लटक गया. स्थानीय लोग उसे एमजीएम अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टर ने 15 टांके लगाए हैं. [caption id="attachment_201740" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/BHALUBASA-POLICE-300x171.jpg"

alt="" width="300" height="171" /> घटना की सूचना मिलने पर पहुंची सीतारामडेरा थाना की पुलिस.[/caption] इसे भी पढ़ें : कांड्रा">https://lagatar.in/kandra-due-to-the-fog-the-car-driver-did-not-see-the-truck-hit-it-from-behind/">कांड्रा

: कुहासा के कारण कार चालक को नहीं दिखा खड़ा ट्रक, पीछे से ठोका
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान में पहुंची. संजय अस्पताल से लौटा तो पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाना ले गई. संजय ने बताया कि वह उक्त युवक को नहीं पहचानता है. उसने उसका चेहरा भी नहीं देखा क्योंकि उसने पीछे से हमला किया था. बगल के एक दुकानदार ने हमला करते देख युवक पर पत्थर भी चलाया, लेकिन वह बच कर फरार हो गया. पुलिस संजय से पूछताछ के बाद हमलावर की तलाश कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही