Search

 
 
 

चिदंबरम की चिंता, मोदी फिर सत्ता में आये, तो क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व संकट में पड़ जायेगा

 
  Kolkata :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से सत्ता में वापसी की, तो क्षेत्रीय दलों के लिए अस्तित्व का संकट खड़ा हो जायेगा. उन्होंने  आज शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा कि वह विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के भविष्य को लेकर कोई अनुमान नहीं लगा सकते, क्योंकि वह पार्टी की राष्ट्रीय गठबंधन समिति का हिस्सा नहीं हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या में राम मंदिर आगामी लोकसभा चुनाव में एक कारक हो सकता है

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर आगामी लोकसभा चुनाव में एक कारक हो सकता है लेकिन यह निर्णायक होगा या नहीं, यह तो समय ही बतायेगा.  पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने कहा, मैं इंडिया गठबंधन के भविष्य के बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि मैं राष्ट्रीय गठबंधन समिति का हिस्सा नहीं हूं और गठबंधन की बैठकों का भी हिस्सा नहीं रहा हूं...

कांग्रेस इंडिया गठबंधन मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है

लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि बाकी सभी पार्टियां समझेंगी कि मोदी जी और भाजपा की केंद्र में वापसी से राज्य-विशिष्ट क्षेत्रीय दलों के लिए अस्तित्व का संकट पैदा हो जायेगा.  अपनी नयी किताब `द वाटरशेड ईयर-व्हिच वे विल इंडिया गो?  पर चर्चा के लिए कोलकाता पहुंचे चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस स्थिर और गहरी जड़ें रखने वाले राजनीतिक दलों के साथ इंडिया गठबंधन मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है. ‘[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही