Search

 
 
 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस के वरीय अधिकारी ने किया बूढ़ा पहाड़ इलाके का निरीक्षण

 
Garhwa: लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस के वरीय अधिकारी ने बूढ़ा पहाड़ इलाके का शुक्रवार को निरीक्षण किया. बूढ़ा पहाड़ (झारखंड- छत्तीसगढ़) सीमावर्ती क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित हेसातु में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल, आईजी अभियान अमोल वीनु कांत होमकर और एसटीएफ डीआईजी इंद्रजीत महथा समेत अन्य पदाधिकारी ने सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान चुनाव को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये. गौरतलब है कि 55 वर्ग किलोमीटर में फैले बूढ़ा पहाड़ पर पिछले 32 सालों से नक्सलियों का कब्जा था. झारखंड-छत्तीसगढ़ के जंगलों से घिरा इलाका नक्सलियों का अभेद दुर्ग बना हुआ था, जिसे सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराया था. इसे भी पढ़ें- लोस">https://lagatar.in/los-elections-bumper-voting-in-bengal-lowest-voting-in-bihar/">लोस

चुनाव: बंगाल में बंपर वोटिंग, बिहार में सबसे कम मतदान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही