Search

 
 
 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया बुंडू में मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिया निर्देश

 
Ranchi : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार निरीक्षण कर निर्देश दे रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को रांची के बुंडू प्रखंड क्षेत्र के दो मतदान केन्द्रों का उन्होंने निरीक्षण किया. उन्होंने बुंडू के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी के मतदान केंद्र संख्या 69 और राजेंद्र आश्रम कन्या मध्य विद्यालय के मतदान केन्द्र संख्या 72 का निरीक्षण किया. उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बीएलओ द्वारा वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण, मतदाता मार्गदर्शिका के वितरण व अब्सेंट, शिफ्ट, डेथ (एएसडी) सूची के अद्यतीकरण कार्य की गहराई से छानबीन की. उपरोक्त कार्य में शिथिलता मिलने पर नाराजगी जतायी. इसे भी पढ़ें -2014">https://lagatar.in/lies-are-being-cultivated-in-the-entire-country-since-2014-champai-soren/">2014

से पूरे देश में हो रही है झूठ की खेती : चंपाई सोरेन

पदाधिकारी की लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

इससे आगे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अगर संबंधित पदाधिकारी की लापरवाही से किसी भी मतदाता को अपने मताधिकार के प्रयोग में परेशानी की शिकायत आई, तो कड़ी कार्रवाई होगी. निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य समय पर संपन्न कराए जाने के लिए सभी जिलों के लिए कैलेंडर तय है. जिनकी भी जहां जिम्मेवारी है उन्हें निर्धारित समय से पूरा करना है. उन्होंने निर्वाचन कार्य की तैयारी में गति लाने का निर्देश दिया. साथ ही शिथिलता बरते जाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने मतदाता मार्गदर्शिका और वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप के वितरण में तेजी लाते हुए शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. साथ ही एएसडी की अपूर्ण सूची को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने मतदाताओं की सहायता के लिए नियुक्त किये जाने वाले वालिंटियर से संबंधित सूची और मतदान केंद्र जागरूकता समूह की सूची का भी अवलोकन कर इसे पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें -Exclusive">https://lagatar.in/exclusive-bureaucrats-and-politicians-are-also-involved-in-the-tender-commission-scandal-sanjeev-lal-and-jahangir-are-just-pawns/">Exclusive

: टेंडर कमीशन के खले में ब्यूरोक्रेट्स और राजनेता भी शामिल, संजीव लाल और जहांगीर सिर्फ मोहरा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही