Search

 
 
 

बहरागोड़ा में SIR का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, कहा- पात्र नागरिकों का नाम नहीं छूटे

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल पदाधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे घर-घर संपर्क, मतदाता सत्यापन और पात्र नागरिकों के पंजीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.
 

Baharagora: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल पदाधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे घर-घर संपर्क, मतदाता सत्यापन और पात्र नागरिकों के पंजीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.

 

इसे भी पढ़ें:

 

वहीं इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ‘होम-टू-रोल’ और ‘एक परिवार–एक मतदान केंद्र’ की अवधारणा को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया, जिससे एक ही परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर दर्ज हो सकें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता पंजीकरण से न छूटे तथा किसी भी विदेशी नागरिक का नाम सूची में शामिल न हो.

 

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह सहित बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ, एईआरओ और अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही