Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुखिया ने 4 स्थानों पर कराई डीप बोरिंग।।विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन

Ranka (Garhwa) : गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल मुख्यालय में विगत 20 दिनों से लोग पानी की समस्या झेल रहे हैं. अनुमंडलवासियों की समस्या को दूर करने के इरादे से रंका कला पंचायत की मुखिया सविता गुप्ता तथा उनके पति राजेश कुमार मद्धेशिया ने नए डीप बोरिंग कराई. मुखिया ने रंका के फुलवारी, तेतरघाट तथा बाजार एवं अन्य स्थान को मिलाकर कुल 4 जगहों पर डीप बोरिंग कराई. ग्रामीणों ने कहा कि शिफ्ट में अनुमंडवासियों को पानी की आपूर्ति की जाए. लगातार मोटर चलने से अत्यधिक दबाव पड़ने पर मोटर जल जाता है. ऐसी स्थिति में लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पानी की आपूर्ति शिफ्ट में पानी देने की बात कही. मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया ने अनुमंडलवासियों को आश्वस्त किया है कि नए बोरिंग से शीघ्र ही जलापूर्ति शुरू की जाएगी.

विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन  

गढ़वा जिला के रंका प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय विधिक जागरुकता शिविर का  आयोजन किया गया. शिविर की अगुवाई कुटुंब न्यायालय गढ़वा के जज राम बचन सिंह ने की. जज राम बचन  सिंह ने महिलाओं को सजग और जागरूक करते हुए सभी को  अपने हक  एवं अधिकार के लिए संघर्ष करने को कहा. उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा किशोरियों को दिलाई जाये. उन्होंने कहा कि अगर आपके साथ कहीं भी कुछ गलत  होता है तो उसकी सूचना तत्काल अपने थाना प्रभारी एवं प्रखंड मुख्यालय से जुड़े लोगों को दें. श्री सिंह ने कहा कि आपके क्षेत्र में कहीं भी छुआछूत-भेदभाव,अंधविश्वास, डायन-बिसाही  से संबंधित मामला आता है तो उसके खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाएं. सरकार के द्वारा ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई करने के साथ-साथ उन्हें 3 माह की सजा एवं ₹1000 का जुर्माना भी हो सकता है. [caption id="attachment_624656" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/kastoorikhap_416-2.jpg"

alt="विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन " width="600" height="400" /> विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन[/caption] शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल देने के साथ-साथ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना से जुड़े लाभुकों को प्रमाण पत्र भी दिया गया. इस कार्यक्रम में रंका बीडीओ देवानंद राम, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, पीएलवी कृष्णानंद दुबे, पीएलवी संगीता सिन्हा, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अहमद अली अंसारी, समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार, प्रखंड प्रमुख हेमंत लकड़ा, सोनदाग पंचायत की  मुखिया रीमा देवी, तमगे कला पंचायत की मुखिया रिंकी देवी, मानपुर मुखिया हाशिम अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि खपरो जफर अंसारी, चुटिया पंचायत के मुखिया शंभू गुप्ता, खरडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव सहित प्रखंड के कर्मचारी व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. (झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">(झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/ed-will-continue-questioning-in-the-land-scam-case-from-monday/">जमीन

घोटाला मामले में सोमवार से ED लगातार पूछताछ करेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही