Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य शिविर का प्रमुख ने किया उद्घाटन

Palamu : पांकी प्रखंड के थाना रोड स्थित हेल्थ केयर हॉस्पिटल में शुक्रवार को आशी केयर हॉस्पिटल के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रमुख पंचम प्रसाद, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह एवं पाकी पंचायत के मुखिया प्रेम प्रसाद, चिकित्सा प्रभारी डॉ. रियाज अनवर एवं कैंप के आयोजकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर प्रमुख ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रखंड के गरीब और जरूरतमंद लोगों को बहुत लाभ होता है. उन्होंने नि:शुल्क कैंप के आयोजकों की जमकर सराहना भी की. कैंप में प्रसूति एवं स्त्री रोग से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंची महिलाओं को डॉ. रेणू यादव ने जांच कर जरूरी परामर्श दिया. साथ ही जरूरतमंद को जांच के बाद दवा भी दी गई. कुछ मरीजों का ब्लड सैंपल भी जांच के लिए लिया गया. कैंप में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों महिला पुरुष पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : खुद">https://lagatar.in/voter-and-uid-card-is-not-asking-for-self-identity-and-villagers/">खुद

की पहचान नहीं और ग्रामीणों से मांग रहा वोटर और यूआईडी कार्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही