Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लातेहार सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को सपत्नीक लातेहार पहुंचे. उन्होंने लातेहार सिविल कोर्ट का निरीक्षण किया. उनके साथ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी थे.
Advertisement
Advertisement

Latehar : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को सपत्नीक लातेहार पहुंचे. उन्होंने लातेहार सिविल कोर्ट का निरीक्षण किया. उनके साथ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी थे. निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक कामकाज का अवलोकन किया. उन्होौने विभिन्न न्यायालयों का भ्रमण कर न्यायिक कार्यवाहियों  को देखा और मामलों के त्वरित निस्पादन का निर्देश दिया.


 चीफ जस्टिस ने कोर्ट परिसर में स्वच्छता व उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया.  परिसर में बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. मुख्य न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय भी पहुंचे. वहां उन्होंने गरीबों व जरूरतमंदों को मिलने वाली कानूनी सहायता और प्राधिकार की संचालित योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने जिला अधिवक्ता संघ के कार्यालय में जाकर स्थानीय अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. इस अवसर पर जिले के न्यायिक अधिकारी व प्रशासनिक अमला भी उपस्थित रहा.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही