Deoghar : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचन्द्र सोनक ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया. इससे पूर्व तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया. संकल्प के बाद मुख्य न्यायाधीश द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी.
पूजा अर्चना के बाद मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने मुख्य न्यायाधीश को भेंट स्वरूप स्मृति चिह्न, अंग वस्त्र एवं बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment