Search

चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र ने बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार मुलाकात की. मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा ने राजभवन में राज्यपाल से भेंट कर उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय के नवनिर्मित भवन में सुचारू रूप से कार्य प्रारंभ होने की जानकारी दी. इसके साथ ही चीफ जस्टिस ने राज्यपाल को झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा प्रकाशित स्मारिका भी भेंट की. बता दें कि पिछले महीने झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन किया गया था. जिसके बाद इसी सप्ताह सोमवार से हाईकोर्ट के नए भवन में न्यायिक कार्यों की शुरुआत की गई है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/election-of-jharkhand-police-association-postponed/">झारखंड

पुलिस एसोसिएशन का चुनाव स्थगित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//