Search

 
 
 

चीफ जस्टिस की कोर्ट का महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता से जुड़े क्रिमिनल कंटेम्प्ट मामले को बृहद बेंच में भेजने से इनकार

 
Ranchi :   झारखंड हाईकोर्ट से राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट की डबल बेंच के बाद अब चीफ जस्टिस की बेंच ने भी महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता से जुड़े क्रिमिनल कंटेम्प्ट केस को बृहद बेंच में भेजने से इनकार कर दिया है.

हाईकोर्ट ने दोनों के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का दिया था निर्देश 

दरअसल एक मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट ने राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता द्वितीय सचिन कुमार के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया था. जिसे हाईकोर्ट की डबल बेंच में रेफर किया गया था. लेकिन डबल बेंच ने इससे इनकार कर दिया था. जिसके बाद अब चीफ जस्टिस की बेंच ने भी अवमानना का मामला शुरू करने से इनकार कर दिया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही