Search

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का लगातार राजस्थान दौरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रास नहीं आ रहा

New Delhi/Jaipur : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का लगातार राजस्थान का दौरा करना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रास नहीं आ रहा है. श्री धनखड़ पिछले 13 माह में 17 बार राजस्थान आये हैं.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बुधवार को जगदीप धनखड़ ने जोधपुर, झुंझुनूं, बाड़मेर, बीकानेर जिले का दौरा किया. यहां कई कार्यक्रमों में सहभागी बने और एक मंदिर में पूजा की.

वे जयपुर, झुंझुनूं, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, उदयपुर, बीकानेर आ चुके हैं

13 महीने की बात करें तो वे जयपुर, झुंझुनूं, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, उदयपुर, नागौर, टोंक, सिरोही और बीकानेर आ चुके हैं. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं. बता दें कि वर्तमान में राजस्थान में 50 जिले हैं. पूर्व में जिलों की संख्या 33 थी.

राज्य में कुछ दिनों में चुनाव है, जगदीप धनखड़ मेहरबानी करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जगदीप धनखड़ के दौरों पर आपत्ति जताई हुए कहा है कि बार-बार राजस्थान का दौरे करने का मकसद क्या है ? कहा कि राज्य में कुछ दिनों में चुनाव है. मेहरबानी करें.राजस्थान में अगले कुछ माह में विधानसभा चुनाव तय हैं. भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां राज्य में अपने वोट बैंक को साधने हैं. जातिगत समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की जा रही है.

राजस्थान में जाट समाज 80-90 सीटों पर है प्रभाव  

राजस्थान में जाट समाज 80-90 सीटों पर अपना प्रभाव रखता है. भाजपा ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाया तो राजस्थान में राजनीतिक हलचल बढ़ गयी थी. जानकारों का मानना था जाट वोटर्स को साधने के लिए धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाया गया है. जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति बनने के बाद तीन बार अपने गृह जनपद झुंझनू आ चुके हैं. .

बार-बार राजस्थान में दौरा करेंगे तो जनता क्या सोचेगी? 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को जयपुर में बिड़ला ऑडिटोरियम में मिशन 2030 के तहत जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यहां वे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्थान दौरों पर बरसे. उन्होंने कहा, आप उपराष्ट्रपति हैं. आपका स्वागत है. लेकिन इस तरह बार-बार राजस्थान में दौरा करेंगे तो जनता क्या सोचेगी? प्रदेश में कुछ महीनों बाद चुनाव होना है. वो संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं. मेहरबानी करें. गहलोत के बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा, उपराष्ट्रपति पर कांग्रेस की टिप्पणी मूर्खतापूर्ण है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment