Search

 
 
 

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे पाकुड़, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में लेंगे भाग

 

झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Pakur : झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरन शपथ लेने के कुछ देर बाद हेलिकॉप्टर से पाकुड़ पहुंच, जहां वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपई सोरेन का राज्य में यह पहला दौरा है. उनके साथ मंत्री आलमगीर आलम भी पाकुड़ पहुंचे. झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया.चंपई सोरेन यहां से सीधे राहुल गांधी के सभा स्थल  नसीपुर जाएंगे और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. संभावना जताई जा रही है कि वहां से वह उप राजधानी दुमका जाएंगे और झामुमो के 45वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-poor-tribals-tea-shop-was-set-on-fire-in-agyarkund-then-demolished-with-a-jcb-case-registered/">धनबाद

: एग्यारकुंड में गरीब आदिवासी की चाय दुकान में लगाई आग, फिर जेसीबी से तोड़ा, केस दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही